चित्तौड़गढ़ : दो हत्याओं मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में उग्र प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़  : दो हत्याओं मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने   के विरोध में उग्र प्रदर्शन
X

चित्तौड़गढ़ जिले में दो अलग-अलग हत्याओं के मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं होने से खफा लोगों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह हत्यारों को राजनीतिक दबाव के चलते गिरफ्तार नहीं कर रही है।

पहला मामला 1 जून का है, जब सेमलपुरा स्थित विकास होटल पर अजय राज सिंह झाला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुछ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मनोज चौधरी, कुलदीप सिंह, हर्षवर्धन सिंह, कमल सिंह और विक्रम सिंह शामिल हैं। लेकिन मृतक के परिजनों का कहना है कि ये सभी केवल आरोपी को शरण देने वाले लोग हैं, जबकि असली और मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह चौहान, मोती सिंह उर्फ सत्यवीर सिंह, राहुल, राजपाल सिंह, भेरू सिंह गुर्जर, गोपाल गुर्जर, डिग्गी राज सिंह और भगवान सिंह को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। उनका आरोप है कि ये सभी आरोपी राजनीतिक संरक्षण में हैं, इसलिए पुलिस इन पर हाथ डालने से बच रही है।

दूसरा मामला निंबाहेड़ा के पास मांगरोल गांव का है, जहां प्रेमचंद गायरी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी मुख्य आरोपी गणपतलाल जाट अब तक खुलेआम घूम रहा है, लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया है।

दोनों मामलों में न्याय की मांग को लेकर सोमवार को अजय राज सिंह और प्रेमचंद गायरी के परिजन, समाजजन और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। सभी लोग चित्तौड़गढ़ के नेहरू गार्डन में एकत्रित हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पहुंचे।


Tags

Next Story