प्रतापगढ़ तेज धमाके और कंपन से दहला

प्रतापगढ़ जिले में बुधवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे धमोतर, कुलमीपुरा, टांडा और बोरी सहित कई गांव-कस्बों में अचानक तेज विस्फोट के साथ धरती हिलने की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी। अचानक हुई इस घटना ने अफरा-तफरी मचा दी। ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए और जगह-जगह एकत्र होकर आपस में चर्चा तथा मोबाइल पर एक-दूसरे से संपर्क कर जानकारी जुटाने लगे।
प्रतापगढ़ तेज धमाके और कंपन से दहला
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक बहुत तेज आवाज के साथ धरती में चार-पांच सेकंड तक हलचल महसूस हुई। यह आवाज इतनी तीव्र थी कि कुछ स्थानों पर दीवारों में कंपन महसूस किया गया वहीं मवेशियों में बेचैनी देखी गई। इस बीच सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों पर यह खबर भी तेजी से फैलने लगी कि प्रतापगढ़ में भूकंप आया है। सूचना पर प्रशासन भी मुस्तैद हुआ।
Next Story
