स्कूल हादसा: शिक्षामंत्री का सख्त एक्शन, कई बड़े अधिकारी सस्पेंड

X
झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में 25 जुलाई 2025 को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से सात बच्चों की मौत और 28 के घायल होने के बाद राजस्थान सरकार और शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। इस दुखद हादसे के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की।जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नरसो मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार बालासोरिया, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर लुहार, मनोहरथाना पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रभुलाल कारपेंटर, समग्र शिक्षा के सहायक अभियंता और तत्कालीन पंचायत शिक्षा अधिकारी राधेश्याम मीणा को जांच विचाराधीन रखते हुए निलंबित कर दिया गया।
Next Story
