नई ट्रेन दौराई (अजमेर)-गोड्डा को केंद्र मंत्री चौधरी ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

नई ट्रेन दौराई (अजमेर)-गोड्डा को केंद्र मंत्री चौधरी ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना
X

अजमेर । दौराई (अजमेर)-गोड्डा-दौराई साप्ताहिक नई ट्रेन को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रविवार को रवाना किया।

इस मौके पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि ये ट्रेन कुल 34 स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे आस्था, रोजगार, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और चिकित्सा के लिए यात्रा करने वाले लोगों को किफायती और सुगम रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें 22 डिब्बे जोड़े गए।


ट्रेन संख्या 19603/19604, दौराई (अजमेर)-गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक नई रेलसेवा के रूप में संचालित होगी। गाडी संख्या 19603, दौराई (अजमेर)-गोड्डा साप्ताहिक रेलसेवा आज दौराई से प्रत्येक रविवार को दोपहर बाद 3.30 बजे रवाना होकर सोमवार को रात 10.20 बजे गोड्डा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19604, गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक ट्रेन 5 अगस्त से गोड्डा से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 5.00 बजे रवाना होकर बुधवार को शाम 5.20 बजे दौराई पहुंचेगी।

Next Story