राजसमंद जिले में न्यू फ्रेंड्स पेन्ट हाउस का शुभारंभ

राजसमंद। जिले की नाथद्वारा तहसील में नेशनल हाइवे 8 करजिया घाटी चौराहा पर न्यू फ्रेंड्स पेन्ट हाउस का शुभारंभ किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एकसाल्टा कम्पनी के राजस्थान के सेल्स स्पेस्लिस्ट मितेश शर्मा व विशिष्ट अतिथि राजेंद्र टोयोटा सर्विस मैनेजर राजेंद्र सिंह ,टोयोटा बॉडी शॉप के सहायक प्रबंधक घनश्याम पालीवाल रहे ।
भीलवाड़ा पुर निवासी व राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष भेरुलाल माली के सुपुत्र पूरणमल माली द्वारा नवीन प्रतिष्ठान *"न्यू फ्रेंड्स पेंट हाउस"* का शुभारंभ समारोह बुधवार को आयोजित किया गया।
माली ने बताया टुविलर फ़ॉर वीलर,ट्रक, ट्रेक्टर, ट्रॉली आदि के लिए एक्साल्टा कम्पनी के सभी प्रकार के कलर उपलब्ध होगे।
एक्साल्टा के रीफ़िनिश ब्रांड, जैसे कि क्रोमैक्स, स्पाइस हेकर और स्टैंडॉक्स, बॉडी शॉप्स द्वारा विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं।सह संचालक संजू बैरवा ने बताया कि हमारे यहां पर सभी प्रकार की गाड़ियों की डेंटिंग व पेंटिंग का कार्य भी किया जायेगा।
