रनवे से वापस लौटा विमान अबूधाबी बिना सवारी के रवाना, कई फ्लाइट का गड़बड़ाया शेड्यूल

X
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ा गया, जिससे यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत जयपुर-मुंबई रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ी, क्योंकि मुंबई से आने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। इसकी वजह मुंबई में हो रही भारी बारिश बताई जा रही है।
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इंडिगो एयरलाइन की मुंबई से शाम 6:20 बजे आने वाली फ्लाइट 3 घंटे देरी से पहुंची। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई से शाम 6 बजे आने वाली फ्लाइट 1 घंटा 25 मिनट देरी से उतरी। इंडिगो एयरलाइन की हैदराबाद से रात 10:05 बजे आने वाली फ्लाइट 1 घंटा 30 मिनट देरी से आई।
Next Story
