जयपुर विधानसभा: जहरीले पानी और स्कूल हादसे पर गरमाया माहौल

जयपुर विधानसभा: जहरीले पानी और स्कूल हादसे पर गरमाया माहौल
X

जयपुर, बुधवार। राजस्थान विधानसभा का मंगलवार और बुधवार का सत्र कई विवादास्पद मुद्दों के चलते गर्माया हुआ रहा। पंजाब से राजस्थान की नहरों में आने वाले जहरीले पानी और जर्जर स्कूलों के मामले ने सदन में तनातनी का माहौल पैदा कर दिया।

जहरीले पानी पर विवाद

कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर ने पंजाब से आने वाले जहरीले पानी को लेकर सवाल उठाया। सवालों के कुछ अंशों के जवाब न मिलने पर जब विधायक ने पुनः सवाल किए, तो स्पीकर ने कहा कि यह उनका फैसला है और बाद में चर्चा होगी।

इस पर सरकारी मुख्य सचेतक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि स्पीकर के फैसले पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन

झालावाड़ स्कूल हादसे और जर्जर स्कूलों के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया।

एंट्री गेट की सीढ़ियों पर नारेबाजी।

सदन में काली पट्टी बांधकर पहुंचना।

झालावाड़ हादसे के मृत बच्चों को सदन में श्रद्धांजलि न दिए जाने पर विरोध।

दो बिल पारित होने की तैयारी

विधानसभा में बुधवार को बहस के बाद दो बिल पारित करवाए जाएंगे।

प्रश्नकाल और शून्यकाल के दौरान कई मुद्दों पर हंगामे की संभावना।

कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की, वहीं बीजेपी भी आक्रामकता से जवाब देने की तैयारी में है।

कोचिंग संस्थानों के लिए नया बिल

राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट कंट्रोल्ड एंड रेगुलेशन बिल-2025 बहस के बाद पारित होगा।

जुर्माना अब पुराने मुकाबले चार गुना कम कर दिया गया।

कोचिंग सेंटर में अब 50 की जगह 100 विद्यार्थियों तक के लिए नियम लागू होंगे।

प्रवर समिति की सिफारिश के बाद पुराने जुर्माने के प्रावधान बदल दिए गए।

Next Story