पत्नी की हत्यारोपी एसपी ऑफिस का बाबू गिरफ्तार

टोंक। जिले में एसपी ऑफिस में तैनात एलडीसी को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार शाम हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शुक्रवार देर रात 12:30 बजे अपनी पत्नी की हत्या की थी।
मामला **पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के छावनी इलाके** का है। मृतका की पहचान **मनीषा (23)** निवासी मामडोली, सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब **छह महीने पहले (30 अप्रैल 2025)** को टोंक निवासी **कुलदीप नायक** से हुई थी, जो एसपी ऑफिस में एलडीसी के पद पर कार्यरत है।
*दहेज के लिए करता था मारपीट**
मनीषा के भाई **प्रहलाद** ने 25 अक्टूबर को पुरानी टोंक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही कुलदीप मनीषा से **दहेज की मांग** करता था। जब मांग पूरी नहीं हुई तो वह उसके साथ **अक्सर मारपीट** करने लगा।
प्रहलाद ने बताया कि आरोपी अपनी नौकरी का **धौंस दिखाता था** और बहन को **घरवालों से बात तक नहीं करने देता था**। रक्षा बंधन और दीपावली से पहले भी उसने मनीषा को पीटा था। दीपावली से पहले दहेज विवाद में उसने मनीषा को **पीहर भेज दिया**, बाद में समझाने *हत्या से पहले की गई थी पिटाई**
शुक्रवार देर रात करीब **12:30 बजे** प्रहलाद को कॉल आया कि मनीषा बेहोश हो गई है। जब उसने दोबारा कॉल किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मनीषा के शरीर पर **कई चोटों के निशान** मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि हत्या से पहले उसकी **बुरी तरह पिटाई** की गई थी।
