चित्तौड़गढ़ में मंडी में मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर फफोले—बीमारी या नशे से मौत की आशंका

चित्तौड़गढ़ में मंडी में मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर पर फफोले—बीमारी या नशे से मौत की आशंका
X


चित्तौड़गढ़। शहर की कृषि उपज मंडी सेंती में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंडी परिसर में एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव खराब हालत में था और शरीर पर कई जगह फफोले पड़े थे, जो फट चुके थे।

सुबह मंडी में काम शुरू होने पर चौकीदार ने प्लेटफार्म पर कंबल में लिपटे एक व्यक्ति को देखा। पहले उसे सोया हुआ समझा गया, लेकिन नजदीक जाकर देखने पर उसकी मौत का पता चला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। उसका शरीर पूरी तरह भीगा हुआ और सड़ने की स्थिति में था। पुलिस के अनुसार शरीर पर फफोलों और सड़न के निशान बीमारी या नशे की लत के कारण हुई प्राकृतिक मौत की ओर इशारा करते हैं। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


Tags

Next Story