मुख्य सचिव सुधांश पंत का अचानक तबादला, अब दिल्ली में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

X
By - भारत हलचल |11 Nov 2025 8:36 AM IST
जयपुर। राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत को अचानक दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया है। सूत्रों के अनुसार, वे 1 दिसंबर 2025 को नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
बताया जा रहा है कि कार्यकाल के बीच में केंद्र में पोस्टिंग पाने वाले वे राज्य के दूसरे मुख्य सचिव हैं। इससे पहले वर्ष 2013 में वसुंधरा राजे सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्य सचिव राजीव महर्षि को भी इसी तरह केंद्र में पदस्थ किया गया था।
सुधांश पंत का यह तबादला तब हुआ है जब उनकी सेवानिवृत्ति में करीब 13 महीने का समय बाकी है। रिटायरमेंट से पहले हुए इस अचानक ट्रांसफर ने प्रशासनिक हलकों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
Next Story
