जयपुर स्टेशन पुनर्विकास कार्य का असर: जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस एक ट्रिप के लिए रद्द

जयपुर स्टेशन पुनर्विकास कार्य का असर: जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस एक ट्रिप के लिए रद्द
X


उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास और कॉनकोर्स निर्माण कार्य का असर ट्रेन संचालन पर भी दिखाई दे रहा है। इसी कारण जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस को एक ट्रिप के लिए अस्थाई रूप से रद्द किया जा रहा है।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस 23 नवंबर को जोधपुर से नहीं चलेगी। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस 24 नवंबर को भोपाल से रद्द रहेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रोक सिर्फ एक ट्रिप के लिए है और निर्माण कार्यों के चलते सुरक्षा कारणों से आवश्यक थी। इसके बाद दोनों ट्रेनें अपने नियमित समय पर पहले की तरह सुचारू रूप से संचालित होंगी।

रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।

Next Story