खौफनाक: टॉफी चबाते ही मासूम के मुंह में हुआ जोरदार धमाका, जबड़ा फटा; दुकानदार हिरासत में


अलवर/रामगढ़ | रामगढ़ उपखंड के चौकी बास गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्ची के मुंह में टॉफी चबाते ही विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची का मुंह और जबड़ा बुरी तरह फट गया। उसे गंभीर हालत में अलवर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में हुई जटिल सर्जरी घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। अस्पताल के निदेशक डॉ. तैयब खान ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि बच्ची के चेहरे, मुंह और जबड़े के हिस्से में गहरी और जटिल चोटें आईं। स्थिति अत्यंत नाजुक होने के कारण उसे तत्काल आईसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञों की देखरेख में जटिल सर्जरी की गई। राहत की बात यह है कि सर्जरी के बाद बच्ची अब खतरे से बाहर है।

जांच में जुटी पुलिस, दुकानदार हिरासत में हादसे के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों द्वारा दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर टॉफी के अंदर ऐसा क्या था जिससे इतना बड़ा विस्फोट हुआ। क्या यह टॉफी के रूप में कोई विस्फोटक पदार्थ था या कुछ और, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन:

Next Story