महावीर इंटरनेशनल उदयपुर द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

उदयपुर, । महावीर इंटरनेशनल की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अध्यक्ष वीर रवीन्द्र सुराणा व सचिव वीर सुरेश बाड़ीवाल ने बताया कि हमारे अपेक्स के निर्देशों के तहत हमारे केन्द्र द्वारा बुधवार को तुलसी निकेतन आवासीय विद्यालय, हिरण मगरी सेक्टर 4 से प्रात: 9 बजे तुलसी निकेतन विद्यालय के छात्रों के साथ भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का संचालन केन्द्र के उपाध्यक्ष वीर अरुण कुमार कोठारी और कोषाध्यक्ष वीर सीए अशोक खुर्दिया के नेतृत्व में किया गया। अध्यक्ष सुराणा ने बताया की रैली में छात्रों के विशाल समूह द्वारा अपेक्स की ओर से जारी 7 बेनरों को लेकर जागरूकता संदेश दिया गया। इन पोस्टरों में कैंसर रोग से बचाव, प्लास्टिक बैग के उपयोग को खत्म करने, स्वच्छता रखने, पर्यावरण की रक्षा करने, जल को व्यर्थ समुद्र में जाने से रोकने और इसका खेती में उपयोग करने संबंधी संदेश प्रसारित किए गए। छात्रों द्वारा नारे लगा कर भी इन संदेशों को जन समूह तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई गई। सुराणा ने बताया कि महावीर विद्या मंदिर घंटा घर ने भी कैंसर जागरूकता रैली का आयोजन किया वहा पर वीर नकुल मेहता के नेतृत्व में रैली निकाली गई और लोगों को जागरूक किया गया इस रैली में जोन चेयरपर्सन डॉ हंसा हिंगड़, जोन सचिव वीर राज कुमार नलवाया, केन्द्र उपाध्यक्ष वीर अरुण कुमार कोठारी, उपाध्यक्ष वीर प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष वीर सीए अशोक खुर्दिया, संयुक्त सचिव वीर राजेन्द्र सिंह भण्डारी, वीरा कान्ता कोठारी, वीरा स्वराज जैन, वीर एम पी जैन, वीरा मधु मित्तल, वीर राजेन्द्र कुमार सुराणा, वीरा उषा सुराणा और वीर संजय बढ़ाला ने रैली में भाग लेकर केंसर जैसे खतरनाक रोग के कारणों, इससे बचाव का संदेश जन-जन को देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इस अवसर पर वीर रवीन्द्र सुराणा ने बताया कि जनाना एव बाल अस्पताल में 75 बेबी किट व पेटीकोट बर्तन का निशुल्क वितरण किया गया इस अवसर पर सचिव वीर सुरेश बडियाल ने बताया कि दिव्य मदर मिल्क में फ्रूट का वितरण किया गया अध्यक्ष सुराणा ने बताया कि चार माह में नई कार्यकारिणी ने 205 सेवा प्रकल्प पूरे कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सुराणा ने बताया कि इस माह में शिक्षा एव छात्रवति ने 300 बच्चों को सहयोग किया जाएगा
