महावीर इंटरनेशनल देशना वीरा केंद्र का सेवा कार्य, गर्भवती महिलाओं को वितरित किए पोषण किट

महावीर इंटरनेशनल देशना वीरा केंद्र का सेवा कार्य, गर्भवती महिलाओं को वितरित किए पोषण किट
X



चितौड़गढ़ ।

महावीर इंटरनेशनल देशना वीरा केंद्र, चित्तौड़गढ़ द्वारा सामाजिक सरोकार की भावना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष वीरा विनीता जैन की उपस्थिति मे आंगनवाड़ी केंद्र सेंती द्वारा चिन्हित 12 गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान किए गए। उपाध्यक्ष वीरा प्रिया दोशी की और से पोषण किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना एवं उनके स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से की गई। इसके पश्चात वीरा लता अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, तथा आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्भकाल में उचित पोषण मां और शिशु दोनों के स्वस्थ विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सचिव वीरा प्रमिला बोहरा ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर केंद्र की संस्थापक अध्यक्ष वीरा विमला सेठिया, पूर्व अध्यक्ष वीरा सुनीता सिसोदिया, कोषाध्यक्ष वीरा रेखा डांगी, डायरेक्टर स्वाति छाजेड़ सहित वीरा अंजू कोठारी, वीरा रितु काला, वीरा मंजू सेठी, वीरा रंजना बाघमार, वीरा रेखा नाहर, वीरा जयश्री कुदाल, वीरा आशा पोखरना एवं वीरा पायल खमेसरा उपस्थित रहीं। महावीर इंटरनेशनल देशना वीरा केंद्र द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रभावी संदेश दिया।

Next Story