भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष त्यागी का स्वागत

By - राजकुमार माली |4 Feb 2026 7:02 PM IST
चित्तौड़गढ़ |
भारतीय जनता पार्टी चित्तौड़गढ़ नगर मंडल के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा गोल प्याऊ चौराहे पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गौरव त्यागी को फूल-मालाओं से लाद दिया तथा मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान ढोल-धमाकों के साथ जोरदार आतिशबाजी की गई। वहीं पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर गौरव त्यागी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा क्षेत्र पुष्पमय हो उठा। पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण नारों के बीच गोल प्याऊ चौराहा उत्सव स्थल में तब्दील हो गया।
Next Story
