फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़: रंगदारी मांगने वाला राजस्थानी बदमाश मोनू गुर्जर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फरीदाबाद। पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहे एक शातिर बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। यह मुठभेड़ पाली क्रशर जोन के पास उस समय हुई जब पुलिस आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जा रही थी।
पुलिस की पिस्टल छीनकर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान राजस्थान निवासी मोनू गुर्जर के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम आरोपी को रिमांड के दौरान हथियार बरामद करवाने ले जा रही थी। रास्ते में मोनू गुर्जर ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।
व्यापारी से मांगी थी रंगदारी
पुलिस ने बताया कि मोनू गुर्जर के खिलाफ फरीदाबाद के सेंट्रल थाने में पहले से ही आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। उसे 7 फरवरी को फरीदाबाद के एक बड़े व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
