बजट से कर्मचारी वर्ग में भारी आक्रोश: बारां में जलाई गईं बजट की प्रतियां, महासंघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

बजट से कर्मचारी वर्ग में भारी आक्रोश: बारां में जलाई गईं बजट की प्रतियां, महासंघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
X


​ राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा 11 फरवरी को पेश किए गए बजट के खिलाफ प्रदेश भर के कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में आक्रोशित कर्मचारियों ने बजट प्रतियों की होली जलाई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

​"कमेटियों के जाल में फंसा रही सरकार"

​महासंघ के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद नागर एवं जिलामंत्री भूपेंद्र माथोड़िया ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को सुलझाने के बजाय उन्हें कमेटियों के जाल में फंसाना चाहती है।

​विफलता का आरोप: वक्ताओं ने कहा कि सरकार के 2 साल के कार्यकाल में एक भी बार महासंघ के साथ द्विपक्षीय वार्ता नहीं की गई। कर्मचारियों का सड़क पर उतरना सरकार की विफलता का प्रमाण है।

​पदोन्नति और विसंगति: राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष चंद्रभान मीना ने आरोप लगाया कि पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने के नाम पर फिर से समिति गठन की घोषणा कर मांगों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

​संविदा और मानदेय कर्मियों की अनदेखी

​आईटी जिलाध्यक्ष प्रेम बिहारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों संविदा और मानदेय कार्मिक उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन बजट में उनके लिए एक शब्द भी नहीं बोला गया। इसे सरकार की संवेदनहीनता करार देते हुए उन्होंने कहा कि यदि 'सात संकल्पों' पर जल्द वार्ता के माध्यम से समाधान नहीं निकला, तो इसी बजट सत्र के दौरान प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

​कलेक्ट्रेट पर गूंजे नारे, फूंका बजट

​बारां में सैकड़ों कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर राज्य सरकार की नीतियों का विरोध किया। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने साफ संदेश दिया कि वे अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट होने वाले नहीं हैं।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story