चित्तौड़गढ़ लिटरेचर फेस्टिवल में आज सजेगी भव्य सांस्कृतिक संध्या, साहित्य और लोक कला का होगा संगम

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान की ओर से बुधवार 25 फरवरी 2026 को एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर स्थित निर्माणाधीन नवग्रह नक्षत्र वाटिका में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति, पर्यावरण एवं साहित्य विषयों पर देशभर से आए विद्वान अपने विचार साझा करेंगे।
संस्थान द्वारा आयोजित इस विशेष शाम में देश के विभिन्न प्रांतों के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि और लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल्हापुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन चव्हाण होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर के लोकेश कुमार साहिल, बिजनौर की डॉ. सांरगा देश असीम और नीमच के प्रमोद रामावत शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहेंगी।
डॉ. शकुंतला सरूपरिया के संचालन में होने वाले कवि सम्मेलन में वड़ौदरा की डॉ. राखी सिंह कटियार, नीमच की वंदना योगी, भीलवाड़ा के दिनेश दीवाना व अवधेश जौहरी, जयपुर की डॉ. वीना जोशी सहित गोविंद गुप्ता और लखीमपुर खीरी के प्रशांत मिश्रा काव्य पाठ करेंगे। इसके साथ ही जयपुर की बाल नृत्यांगनाओं सुश्री दान्या जैन और सुश्री प्रियांशी द्वारा कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। एस.के. इवेंट की ओर से राधा-कृष्ण फाग और चरी नृत्य जैसे पारंपरिक लोकनृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। संस्थान ने सभी भक्तों और साहित्य प्रेमियों से इस आयोजन में उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
