जैतारण: फौजी चौराहे पर पिकअप का कहर, दो की मौत, एक गंभीर

जैतारण: फौजी चौराहे पर पिकअप का कहर, दो की मौत, एक गंभीर
X


जैतारण (पाली)। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 25ए स्थित फौजी चौराहे पर एक बेकाबू पिकअप ने भीषण तबाही मचाई, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने जैतारण निवासी रामस्वरूप भाटी की रिपोर्ट पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खड़े वाहनों को रौंदा, मची अफरा-तफरी

थानाप्रभारी धोलाराम परिहार के अनुसार, जोधपुर से फल भरकर अजमेर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई। चौराहे के पास खड़े एक एक्टिवा और दो बाइकों को पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुपहिया वाहन चकनाचूर हो गए। घटना के समय चोलाराम गहलोत, मुतलिप बेग उर्फ ताज मोहम्मद (40) और कृष्ण गोपाल सोनी (25) अपने वाहनों के साथ साइड में खड़े थे, तभी काल बनकर आई पिकअप ने उन्हें रौंद दिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

तीनों घायलों को तुरंत राजकीय उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ से नाजुक हालत में उन्हें जोधपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान चोलाराम गहलोत और मुतलिप बेग ने दम तोड़ दिया, जबकि कृष्ण गोपाल सोनी का इलाज जारी है। हेड कांस्टेबल राजेन्द्रसिंह ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

फ्लाइओवर की उठी मांग

हादसे से आक्रोशित शहरवासियों ने फौजी चौराहे पर बढ़ते खतरों को देखते हुए यहाँ फ्लाइओवर और सर्विस रोड निर्माण की मांग दोहराई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उचित सुरक्षा इंतजाम न होने से यह चौराहा 'ब्लैक स्पॉट' बनता जा रहा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story