डीग: कार स्टंटबाजी रोकने पर युवक को मारी गोली, आरबीएम अस्पताल में भर्ती

डीग: कार स्टंटबाजी रोकने पर युवक को मारी गोली, आरबीएम अस्पताल में भर्ती
X


भरतपुर | राजस्थान के डीग जिले के नहरौली गांव में मंगलवार रात कार स्टंटबाजी का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक दीपक (28), निवासी जनूथर को पीठ में छर्रे लगने के कारण भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब नहरौली निवासी नटवर (26) अपनी अल्टो कार से खतरनाक स्टंट कर रहा था। वहां मौजूद दीपक ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करवा दिया।

हालांकि, मामला यहीं शांत नहीं हुआ। कुछ देर बाद दीपक अपने दोस्तों के साथ दोबारा नटवर से बात करने नहरौली गांव पहुंचा। बातचीत के दौरान ही आवेश में आकर नटवर ने दीपक पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से दीपक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455


Next Story