धौलपुर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

धौलपुर। जिले के मनिया थाना इलाके में एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हिनौता चौकी के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक आगरा की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय ऋषभ पुत्र गोदन सिंह कुशवाह (निवासी वाजिदपुर) और 24 वर्षीय दुर्गेश पुत्र छोटेलाल कुशवाह (निवासी अमरूपुरा, थाना सैया) के रूप में हुई है।
तीसरे घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है, जिसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
