फायरिंग व हमले का आरोपी भाजपा नेता प्रभात कश्यप गिरफ्तार, जमीनी धोखाधड़ी के चौंकाने वाले खुलासे

फायरिंग व हमले का आरोपी भाजपा नेता प्रभात कश्यप गिरफ्तार, जमीनी धोखाधड़ी के चौंकाने वाले खुलासे
X


कोटा। शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के शिवसागर इलाके में पिता-पुत्री पर फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता प्रभात कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के काले कारनामों की एक लंबी फेहरिस्त सामने आ रही है, जिसने शहर में सनसनी फैला दी है।

खुद को राजनीतिक कार्यकर्ता और प्रॉपर्टी डीलर बताने वाला प्रभात कश्यप लंबे समय से विवादित जमीनों के खेल में सक्रिय था। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसके खिलाफ जमीन हड़पने और धोखाधड़ी के दो नए मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा कोटा के विभिन्न थानों में लूट और मारपीट के कई अन्य प्रकरण भी विचाराधीन हैं।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रभात ने बदमाशों की एक टोली बना रखी थी, जो कीमती जमीनों और मकानों पर अवैध कब्जा करने के लिए लोगों को डराया-धमकाया करती थी। उस पर एक ही प्लॉट की दोहरी फाइलें बनाकर बेचने और मकानों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंकों से मोटा लोन उठाने के भी गंभीर आरोप हैं। लोन की किश्तें न चुकाने के कारण जब बैंकों ने असली मालिकों के घरों पर नोटिस चस्पा किए, तब जाकर इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

ताजा मामला उद्योग नगर के शिवसागर इलाके का है, जहां देर रात प्रभात कश्यप अपने साथियों और रिश्तेदारों के साथ हथियारों से लैस होकर एक घर में घुस गया। आरोपियों ने वहां जमकर तोड़फोड़ की और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए परिवार पर हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति और उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455


Next Story