नमक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक पर पलटी, पंचायत सहायक समेत दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

डीडवाना-कुचामन। नावां कस्बे के जब्दीनगर गांव में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ नमक से भरी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवार दो दोस्तों पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक पंचायत सहायक शामिल है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
थानाधिकारी नंदलाल रिणवां ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान जब्दीनगर निवासी राधेश्याम (45) पुत्र पूरणमल और शंकरलाल (43) पुत्र मन्नालाल के रूप में हुई है। राधेश्याम नावां में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थे, जबकि शंकरलाल मजदूरी का कार्य करता था।
जानकारी के अनुसार, होली का त्योहार नजदीक होने के कारण दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर अपने एक परिचित से मिलने पास के गांव राजास जा रहे थे। जैसे ही वे जब्दीनगर गांव से बाहर निकले, सामने से आ रही नमक से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर उनकी बाइक पर पलट गई। भारी-भरकम ट्रॉली के नीचे दबने से दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
