सड़क हादसे में युवक की मौत: खड़े ट्रक से टकराई कार, दो महिलाओं सहित तीन घायल

सड़क हादसे में युवक की मौत: खड़े ट्रक से टकराई कार, दो महिलाओं सहित तीन घायल
X


श्रीगंगानगर | हलचल न्यूज

श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ नेशनल हाईवे 62 पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के गांव गणेशगढ़ के समीप सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक में पीछे से कार जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का विवरण

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना गणेशगढ़ पुलिस चौकी से सूरतगढ़ की ओर नायरा पेट्रोल पंप के पास रात करीब 10:30 बजे हुई। बीकानेर की ओर से श्रीगंगानगर की तरफ आ रही कार सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए।

हताहतों की जानकारी

राहगीरों और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल श्रीगंगानगर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान मुकेश पारीक (42) पुत्र कमल निवासी गोपेश्वर बस्ती, बीकानेर की मृत्यु हो गई। वहीं हादसे में घायल मनोज (51), श्वेता (32) और भारती (45) को गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। वर्तमान में तीनों का श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे सभी

मृतक और घायल आपस में एक ही परिवार के सदस्य व रिश्तेदार हैं। ये सभी बीकानेर से पंजाब के फाजिल्का शहर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने मृतक मुकेश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Next Story