अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: उदयपुर में पांच विभूतियों को ‘नारी गौरव अलंकरण’, महावीर युवा मंच ने मनाया उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: उदयपुर में पांच विभूतियों को ‘नारी गौरव अलंकरण’, महावीर युवा मंच ने मनाया उत्सव
X


उदयपुर | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था, श्री महावीर युवा मंच संस्थान (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा रविवार को एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। न्यू भूपालपुरा स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की पांच विशिष्ट महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 'नारी गौरव अलंकरण' से सम्मानित किया गया।

नारी फिट तो परिवार फिट: राजकुमार फत्तावत

समारोह के मुख्य अतिथि एवं सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने अपने उद्बोधन में महिला शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "नारी दो परिवारों का गौरव होती है। यदि नारी फिट रहेगी, तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी खुशहाल रहेगा। महिला शक्ति ही सामाजिक क्रांति का आधार है और हमारी संस्कृति को जीवंत रखने में उनकी भूमिका सर्वोपरि है।" आयोजन की श्रृंखला में म्यूजिकल योगा और जुंबा प्रशिक्षिका प्रिया जैन व रीना भाटी ने महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए योग और फिटनेस के गुर सिखाए।

इन पांच विशिष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से सामाजिक सरोकारों और नेतृत्व में अग्रणी भूमिका निभाने वाली निम्नलिखित महिलाओं को 'नारी गौरव अलंकरण' से अलंकृत किया गया:

डॉ. शशि चित्तौड़ा

पुष्पा सुराणा

कल्पना बोहरा

आशा कोठारी

विजय लक्ष्मी गलुण्डिया

मंगलाचरण से हुआ कार्यक्रम का आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक सोनल सिंघवी, नेहा कोठारी, रेखारानी जैन और मीना तलेसरा के सामूहिक मंगलाचरण से हुई। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ऋतु मारु ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि महामंत्री प्रिया झगड़ावत ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन नेहा कोठारी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के कॉर्डिनेटर चंद्र प्रकाश चोरड़िया और महामंत्री विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Tags

Next Story