भीषण सड़क हादसा: सरूपगंज में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, आग का गोला बने वाहन; एक चालक जिंदा जला

भीषण सड़क हादसा: सरूपगंज में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, आग का गोला बने वाहन; एक चालक जिंदा जला
X


सरूपगंज। सिरोही जिले के सरूपगंज थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। भावरी उपतहसील के पास फोरलेन हाईवे पर दो ट्रकों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक अभी भी मलबे और आग के बीच केबिन में फंसा हुआ है।

भिड़ंत के बाद उठा आग का बवंडर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गए। हाईवे पर आबादी क्षेत्र के बीच हुए इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने व फंसे हुए चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही सरूपगंज थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस और स्थानीय ग्रामीण क्रेन व अन्य संसाधनों की मदद से केबिन में फंसे दूसरे चालक को सुरक्षित बाहर निकालने की जद्दोजहद कर रहे हैं। आग लगने के सटीक कारणों और दुर्घटना के पीछे की लापरवाही की जांच की जा रही है। मौके पर भारी भीड़ जमा होने के कारण हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Next Story