सलूंबर में दिल दहला देने वाली घटना:: मां ने बेटी को जहर खिलाकर खुद की भी जीवनलीला समाप्त की

सलूंबर।जिला मुख्यालय के निकटवर्ती सलूंबर थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक मां ने अपनी सगी नाबालिग बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर गटक लिया। इस दर्दनाक घटना में मां-बेटी दोनों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आ रही है।
आधी रात को गूंजी चीखें, पति ने तोड़ा दरवाजा
जानकारी के अनुसार, बनोड़ा निवासी गोमी (40) पत्नी प्रेमचंद पटेल और उसकी 17 वर्षीय बेटी जया पटेल शुक्रवार रात करीब 9 बजे परिवार के साथ खाना खाकर सोने गई थीं। पति प्रेमचंद बरामदे में सोया था, जबकि मां-बेटी अंदर कमरे में थीं। देर रात करीब 1 बजे कमरे से उल्टियां करने और छटपटाने की आवाजें सुनकर पति की नींद खुली। जब कमरा अंदर से बंद मिला, तो प्रेमचंद ने शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ।
उदयपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
गंभीर हालत में दोनों को तुरंत सलूंबर चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। बदकिस्मती से मां गोमी ने उदयपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया, वहीं बेटी जया ने शनिवार दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ा।
मानसिक तनाव माना जा रहा कारण
एएसआई भूपेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि गोमी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और वह अक्सर घर पर ही रहती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत अनुसंधान के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
**समाचार:** प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
**विज्ञापन:** विजय गढवाल 6377364129
**संपर्क कार्यालय:** भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
**फोन:** 7737741455
