नीमराणा घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में एसी फैक्ट्री में भीषण आग

नीमराणा घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में एसी फैक्ट्री में भीषण आग
X


अलवर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा स्थित घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात एसी बनाने वाले प्लांट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दो प्लांटों में से एक पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के गांवों और औद्योगिक इकाइयों में दहशत फैल गई।





घीलोठ थाना अधिकारी प्रकिता ने बताया कि रात को Trans HCR एसी फैक्ट्री से आग लगने की सूचना मिली। मौके पर तुरंत घीलोठ चौकी का स्टाफ, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। राहत रही कि घटना देर रात हुई और प्लांट में कोई श्रमिक मौजूद नहीं था।

सूत्रों के अनुसार, आग की वजह से फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर, कंप्रेसर या केमिकल कंटेनर गर्म होकर फट सकते हैं। धमाके भी सुने गए। दमकल कर्मियों ने नीमराणा, बहरोड़, घीलोठ और सोतानाला से पहुंच कर आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की। प्लास्टिक पार्ट्स, ज्वलनशील सामान, पैकिंग सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अधिकता के कारण आग तेजी से फैली। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करोड़ों रुपए का माल और मशीनरी नष्ट हो गई।

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। तकनीकी टीम शॉर्ट सर्किट, मशीनरी में खराबी या सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसी सभी संभावनाओं की जांच करेगी। स्थानीय लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की आवश्यकता जताई।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected] व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story