जोधपुर: अनियंत्रित ईको वैन ने कालवेलिया डांसर को रौंदा, सगी बहनों को भी आई चोटें; एक की मौत

जोधपुर: अनियंत्रित ईको वैन ने कालवेलिया डांसर को रौंदा, सगी बहनों को भी आई चोटें; एक की मौत
X


जोधपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में प्रसिद्ध कालवेलिया नृत्य कलाकार की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ईको वैन ने पैदल जा रही तीन सगी बहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें रवीना नामक युवती की मौके पर ही जान चली गई।

रफ्तार ने छीनी जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक तोगाराम खत्री अपनी ईको वैन लेकर शहर की ओर आ रहा था। तीन नंबर स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक ने अपना संतुलन खो दिया। बेकाबू हुई वैन ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीनों बहनों को जोरदार टक्कर मार दी।

दीवार और गाड़ी के बीच फंसी नृत्यांगना

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी रवीना को घसीटते हुए सीवरेज के नाले के पार ले गई और एक मकान की दीवार से जा टकराई। रवीना गाड़ी और दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई थी। स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद गाड़ी को पीछे हटाकर उसे बाहर निकाला और तुरंत ऑटोरिक्शा के जरिए जवाहिर अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में घोषित किया मृत, पुलिस जांच शुरू

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रवीना को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story