ड्राई डे पर शराब बेचता सरकारी टीचर रंगे हाथों गिरफ्तार, ऊंचे दामों पर बेचने की थी फिराक

ड्राई डे पर शराब बेचता सरकारी टीचर रंगे हाथों गिरफ्तार, ऊंचे दामों पर बेचने की थी फिराक
X


उदयपुर। महावीर जयंती के मौके पर घोषित ड्राई डे का फायदा उठाकर ऊंचे दामों पर शराब बेचना एक सरकारी टीचर को भारी पड़ गया। उदयपुर में इस टीचर को ड्राई डे पर शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सरकारी आदेश पर शराब की सभी दुकानें बंद होने के कारण, टीचर ने पहले ही शराब और बीयर का बड़ा स्टॉक एकत्र कर लिया था। यह कार्रवाई उदयपुर के मांडवा थाना क्षेत्र के बिकरणी कस्बे में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। पुलिस और गोगुंदा आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मांडवा के छापर निवासी आरोपी अजित कुमार को धर दबोचा। आरोपी अजित कुमार पेशे से सरकारी टीचर है और फिलहाल राजकीय प्राथमिक विद्यालय छापर में पोस्टेड है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story