कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में भाजपा सरकार पर निशाना

चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला।
नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार विकास कार्यों में विफल रही है और जनहित के मुद्दों की अनदेखी कर रही है। आगामी समय में संगठन को मजबूत करने और जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story
