सीकर: नए जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने संभाला कार्यभार, बोले- 'एजुकेशन सिटी' में छात्रों के तनाव को दूर करना रहेगी प्राथमिकता

सीकर: नए जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने संभाला कार्यभार, बोले- एजुकेशन सिटी में छात्रों के तनाव को दूर करना रहेगी प्राथमिकता
X


​सीकर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष मोदी ने शनिवार दोपहर सीकर के नए जिला कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर एडीएम रतन कुमार ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए मोदी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया और विशेष रूप से सीकर की 'एजुकेशन सिटी' वाली छवि और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया।


खाटूश्यामजी के दरबार में टेका मत्था

पदभार ग्रहण करने से पहले कलेक्टर आशीष मोदी प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें विशेष पूजा-अर्चना करवाई।

​विद्यार्थियों के 'इमोशनल स्ट्रेस' पर जताई चिंता

कलेक्टर मोदी ने कहा कि सीकर पूरे देश में शिक्षा के केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। यहां दूसरे जिलों और राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं। उन्होंने संवेदनशील रुख अपनाते हुए कहा, "परीक्षा की तैयारी के दौरान कई बार बच्चे भावनात्मक तनाव (इमोशनल स्ट्रेस) से गुजरते हैं। ऐसे में उन्हें जिस सहयोग की आवश्यकता होती है, वह कई बार नहीं मिल पाता। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि ऐसे बच्चों को उचित सपोर्ट सिस्टम मिल सके।"

​टीमवर्क और त्वरित समाधान पर रहेगा जोर

सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और रेस्पॉन्सिव समाधान (Quickly and Responsive Solution) उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहेगा। यह तभी संभव है जब सभी अधिकारी टीमवर्क के साथ मिलकर काम करेंगे।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story