अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल
X

चित्तौड़गढ़ मुकेश मूंदड़ा । भदेसर थाना क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना धीर जी का खेड़ा-ब्यावर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई। मृतक की पहचान धनेत गांव निवासी विकास जोशी के रूप में हुई है, जो शिक्षाविद स्व मुरलीधर शर्मा के पुत्र थे। उनकी पत्नी विद्या शर्मा घायल हुई हैं। दंपति अपने पैतृक गांव धनेत से उपरेडा स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। भदेसर-होडा चौराया मुख्य सड़क मार्ग पर ब्यावर के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को समाजसेवियों की मदद से अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया। निकुंभ और भादसोडा थाने से 108 एम्बुलेंस पहुंची, जिसकी सहायता से दोनों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास जोशी को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी विद्या शर्मा का उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंच, मृतक के शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द करने के साथ ही अज्ञात वाहनधारी के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Next Story