असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा शर्मा आए खाटूश्यामजी की पूजा अर्चना

असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा शर्मा आए खाटूश्यामजी की पूजा अर्चना
X


सीकर । जिले में स्थित खाटूश्यामजी में शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम के दर्शन कर देश की सुख समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान व सेवक परिवार से प्रताप सिंह चौहान व नरेन्द्र सिंह चौहान ने असम मुख्यमंत्री को पूजा अर्चना करवाई तथा श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। गौरतलब है कि असम में 9 अप्रेल को विधानसभा चुनाव के मतदान हुए हैं और 4 मई को मतगणना होगी। ऐसे में असम मुख्यमंत्री राजस्थान के दो प्रमुख तीर्थ स्थल खाटूधामजी व सालासर दर्शन यात्रा कर भगवान से जीत की मंगलकामना मांग रहे हैं। इस दौरान एडीएम नीमकाथाना भागीरथ साख, एसपी सीकर प्रवीण नायक नुनावत, एसडीम दांतारामगढ़ मोनिका सामोर, तहसीलदार शैलजा शेखावत, एएसपी दीपक गर्ग, डीवाईएसपी राव आनन्द कुमार ने असम मुख्यमंत्री की अगवानी की। असम मुख्यमंत्री डॉ हिमंता बिस्वा शर्मा दर्शन के पश्चात सालासर के लिए प्रस्थान कर गये।

Next Story