सीकर: डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रमों का आगाज, 'संविधान को जानें' ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आज

सीकर: डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रमों का आगाज, संविधान को जानें ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आज
X


सीकर। जिला प्रशासन द्वारा बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि 12 अप्रैल को 'संविधान को जानें' विषय पर एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता संविधान जागरूकता कार्यक्रम के तहत 12 से 14 अप्रैल तक संचालित होगी।

अभियान के तहत 13 अप्रैल को स्वच्छता एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान बाबा साहेब के सामाजिक न्याय दर्शन और उनके जीवन संघर्षों पर आधारित विशेष संगोष्ठी एवं व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर के अनुसार, जिले के सभी छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में चलचित्र प्रदर्शन (फिल्म स्क्रीनिंग), स्वच्छता अभियान और पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं।

विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रसार के लिए अम्बेडकर के जीवन और भारतीय संविधान के संबंध में निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इन तीन दिवसीय कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को बाबा साहेब के योगदान और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story