छह दिवसीय निःशुल्क शिविर का प्रारम्भ


चित्तौड़गढ़। पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति द्वारा प्रताप नगर स्थित सिंधू कम्यूनिटी हॉल में छह दिवसीय निःशुल्क एक्युप्रेशर, सुजोक, वाईब्रेशन थैरेपी का आयोजन किया जा रहा है। कमलेश खटवानी व योगेश भोजवानी ने बताया कि शिविर में एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग ट्रीटमेंट संस्था जोधपुर के थैरापिस्ट एस आर सियाग द्वारा एक्युप्रेशर, सुजोक, वाईब्रेशन थैरेपी के माध्यम से मोटापा, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, पेट रोग, बवासीर, पूराना सरदर्द, जोड़ो का दर्द सायटिका, सरवाईकल, कमरदर्द, लकवा, घुटना दर्द सहित विभिन्न बीमारियो का ईलाज प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तथा सांय 4 से 8 बजे तक किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में लोगो ने उपस्थित होकर शिविर का लाभ लिया।

Next Story