ग्रामीण क्षेत्रों में अम्बेडकर जागरूकता पखवाड़ा अभियान जारी


चित्तौड़गढ़। डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी एवं डॉ अम्बेडकर नागरिक संघ द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक समरसता एवं डॉ अम्बेडकर विषय पर विचार गोष्ठियों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। सोसायटी उपाध्यक्ष निर्मल देसाई ने बताया कि रेगर बस्ती, घोसुंडा, बैरवा बस्ती सुरजपोल, धनेत, बड़ोदिया में सामाजिक जागरूकता पखवाड़ा के क्रम में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। बाबू लाल जीनवाल ने बताया कि इसका उद्वेश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना एवं डॉ अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आग्रह करना है। एराल में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पुष्कर बैरवा ने पखवाड़ा अन्तर्गत संविधान एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी वितरण के कार्य को सार्थक बताया। बड़ोदिया में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता प्यार चन्द बैरवा ने की। विचार गोष्ठी में शान्ति लाल बलाई, रामपाल, भंवर लाल, नारायण लाल बैरवा, मदन बैरवा, मुकेश गवारिया, कैला राम, कैलाश, देवराज, नाथु भील ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रतन लाल, किशन लाल, शान्ति लाल, विनोद, राजू, शिव लाल, सुरेश, मदन, गणपत लाल सालवी, राहुल भील, डाडम चन्द, रतन लाल, छगन लाल, रतन लाल, धर्मेन्द्र कुमार, भेरू लाल, निर्मल, मनोहर, धनराज, गोपाल, देवी लाल, हरीश, राजू, नारायण लाल उपस्थित रहे।

Next Story