जिम ट्रेनर निकला लग्जरी गाड़ियों का शौकीन: दिल्ली से चोरी की स्कॉर्पियो और क्रेटा के साथ जयपुर से गिरफ्तार

जिम ट्रेनर निकला लग्जरी गाड़ियों का शौकीन: दिल्ली से चोरी की स्कॉर्पियो और क्रेटा के साथ जयपुर से गिरफ्तार
X

जयपुर/दिल्ली। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली-एनसीआर से महंगी गाड़ियां चोरी कर बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए जयपुर से एक ग्रेजुएट जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया है। आरोपित अपने जिम क्लाइंट्स पर रौब जमाने और उन्हें सस्ते दाम पर लग्जरी कारें दिलाने का झांसा देकर चोरी के वाहन खपाने का काम कर रहा था।

मुखबिर की सूचना पर जयपुर में छापा**

उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार, पुलिस टीम दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय वाहन चोरों पर नजर रख रही थी। इसी बीच 6 अप्रैल को हेड कांस्टेबल अनुज को गुप्त सूचना मिली कि मुखर्जी नगर से चोरी हुई महंगी गाड़ियां जयपुर में हैं। एसीपी संजय कुमार नागपाल और इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने 7 अप्रैल को जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी कर आरोपित मोहम्मद अशरफ खान को उसके घर से दबोच लिया।

चोरी की दो नई लग्जरी कारें बरामद

पुलिस ने अशरफ की निशानदेही पर मुखर्जी नगर इलाके से चोरी की गई बिल्कुल नई 'स्कोर्पियो-एन' और 'क्रेटा' कार बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि अशरफ ने ये दोनों गाड़ियां जयपुर के ही शकील नामक व्यक्ति से बहुत कम कीमत पर खरीदी थीं। अब पुलिस शकील और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

रौब जमाने के लिए करता था इस्तेमाल

आरोपित अशरफ शिक्षित (ग्रेजुएट) है और जिम ट्रेनर के रूप में काम करता है। वह अपने क्लाइंट्स के बीच अपनी धाक जमाने के लिए इन महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल करता था। वह उन्हें यह कहकर बहलाता था कि उसकी पहुंच ऐसी जगह है जहां से वह उन्हें बाजार से बहुत कम कीमत पर महंगी कारें दिलवा सकता है। जांच में सामने आया कि उसके माता-पिता बचपन में ही अलग हो गए थे, जिसके बाद से वह अपने नाना-नानी के साथ रह रहा था।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:**

**समाचार:** प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

**विज्ञापन:** विजय गढवाल 6377364129

**संपर्क कार्यालय:** भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story