तस्कर पर कसा शिकंजा, 1 करोड़ की संपत्ति, कोठी और फॉर्च्यूनर को किया सीज

प्रतापगढ़।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक **बी. आदित्य** के निर्देशन में चलाए जा रहे *‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’* के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
एनडीपीएस एक्ट की धारा **68-एफ (1)** के तहत कुख्यात तस्कर **घनश्याम उर्फ लड्डू पुत्र नारायण दास बैरागी (34), निवासी पलथान थाना रठांजना, हाल तिलक नगर प्रतापगढ़** की करीब **1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति** फ्रीज कर दी गई है।
📌 **20 किलो 820 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद**
एसपी आदित्य ने बताया कि **16 फरवरी, 2025** को थाना प्रतापगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोका। जांच में उसके गुप्त डीजल टैंक से **20 किलो 820 ग्राम ब्राउन शुगर क्रूड** मिला, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत **20 करोड़ रुपये** आंकी गई।
इस मामले में ट्रक चालक, मुख्य तस्कर **घनश्याम उर्फ लड्डू** और खलासी **पुष्कर लाल मीणा** को गिरफ्तार किया गया था।
📌 **मणिपुर से लाता था ब्राउन शुगर**
पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड्डू **मणिपुर से ब्राउन शुगर लाकर प्रतापगढ़, मंदसौर और मारवाड़** जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तस्करी करता था।
