पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ऋषभ ट्रेवल्स की स्लीपर से 10 किलो गांजा जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार, बस जप्त


​अजमेर हलचल। जिला स्पेशल टीम (DST) और सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली-अजमेर रूट पर चलने वाली ऋषभ ट्रेवल्स की स्लीपर बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर दिल्ली निवासी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

​DST इंचार्ज सत्यवान को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से आ रही स्लीपर बस में मादक पदार्थों की बड़ी खेप अजमेर लाई जा रही है। इस पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभु सिंह के नेतृत्व में आरपीएससी (RPSC) कार्यालय के सामने नाकाबंदी की गई। बस के अजमेर पहुँचते ही पुलिस ने घेराबंदी कर बस को रुकवाया और तलाशी ली।

​ड्राइवर के पास मिला 10 किलो से ज्यादा गांजा

​तलाशी के दौरान बस ड्राइवर अमरजीत सिंह (निवासी दिल्ली) के कब्जे से कुल 10.155 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर बस को भी सीज कर दिया है। आरोपी ड्राइवर ने शुरुआती पूछताछ में तस्करी की बात कबूल कर ली है।

​नेटवर्क की तलाश में पुलिस

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जाँच अलवर गेट थाना पुलिस को सौंपी गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि:

​दिल्ली में यह खेप किसने बस में रखवाई थी?

​अजमेर में यह गांजा किसे सप्लाई किया जाना था?

​पुलिस को अंदेशा है कि इस तस्करी के पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जिसके तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं।

​समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

​भीलवाड़ा हलचल: 9829041455

​विजय गढवाल: 6377364129

Next Story