महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम 11 अप्रैल को

सीकर, । अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा ने बताया कि 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को प्रातः 10 बजे जिला स्तर पर महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर जिला कलेक्टर आशीष मोदी द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
Next Story
