पीएम श्री स्कूल का छज्जा गिरा, 12 वर्षीय बालिका की मौत, एक घायल

उदयपुर। कोटड़ा उपखंड क्षेत्र के पाथरपाड़ी गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के बाद दो बालिकाएं निर्माणाधीन **पीएम श्री स्कूल** के पास खेल रही थीं, तभी स्कूल का छज्जा गिर गया। मलबे के नीचे दबने से **गऊ पिपला निवासी 12 वर्षीय श्यामा पुत्री मोदी** की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि **11 वर्षीय पायल पुत्री राकेश** गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल को गुजरात अस्पताल ले जाया गया
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर पायल को कोटड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण परिजन उसे नजदीकी गुजरात के एक अस्पताल ले गए।
अधिकारी मौके पर पहुंचे**
घटना की जानकारी मिलते ही कोटड़ा उपखंड अधिकारी **हंसमुख कुमार**, पुलिस उप अधीक्षक **राजेंद्र सिंह**, सीबीओ **विजय लक्ष्मी**, कोटड़ा प्रधान **सुगना देवी खैर** और तहसीलदार **लालाराम मीणा** सहित कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
-
