जयपुर: मुख्यमंत्री ने 1.22 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी सौगात, बैंक खातों में भेजे ड्रेस के पैसे

जयपुर: मुख्यमंत्री ने 1.22 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी सौगात, बैंक खातों में भेजे ड्रेस के पैसे
X


जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 1 लाख 22 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उनकी दो यूनिफॉर्म के लिए 1-1 हजार रुपए की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।

मानदेय में 10% की वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एक और बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिड-डे मील कुक कम हेल्पर सहित समस्त मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कार्यकर्ता नौनिहालों की नींव मजबूत कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इन योजनाओं के लाभार्थियों को भी मिले चेक

कार्यक्रम के दौरान सीएम शर्मा ने राज्य की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया:

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

लाडो प्रोत्साहन योजना

कालीबाई भील योजना

सुदृढ़ीकरण के लिए उठाए कदम

मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अमृत आहार योजना के तहत अब आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में 5 दिन गर्म दूध दिया जा रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए गए हैं और भविष्य में उनके लिए निःशुल्क आंखों की जांच व चश्मा उपलब्ध कराने की योजना भी तैयार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार आंगनबाड़ियों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story