विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा एलान:: राजस्थान में 1.25 लाख नई सरकारी भर्तियों का रास्ता साफ

राजस्थान में 1.25 लाख नई सरकारी भर्तियों का रास्ता साफ
X


जयपुर । राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के युवाओं और आमजन के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। एप्रोप्रिएशन बिल (राजस्थान वित्त एवं विनियोग विधेयक-2026) पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी घोषणा की। सीएम ने सदन में स्पष्ट किया कि अब प्रदेश में 1 लाख के स्थान पर 1.25 लाख पदों पर नई भर्तियों का कैलेंडर जारी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि "हमारी सरकार प्रदेश में 4 लाख भर्तियों के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में 1.43 लाख भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।" उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाएगी ताकि समयबद्ध तरीके से नियुक्तियां दी जा सकें।

परिवहन और आदिवासी स्वरोजगार पर जोर

भर्तियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण पर भी ध्यान केंद्रित किया:

300 नई रोडवेज बसें: प्रदेश में आवागमन को सुगम बनाने के लिए सरकार जल्द ही 300 नई रोडवेज बसों की खरीद करेगी।आदिवासी युवाओं को संबल: स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 5000 आदिवासी युवाओं को अपना उद्योग स्थापित करने हेतु ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

विपक्ष पर साधा निशानाअपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विपक्ष पर भी हमलावर नजर आए। उन्होंने अपनी सरकार के 2 साल के कार्यकाल की तुलना पूर्ववर्ती सरकार के 5 साल के कामकाज से करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार विकास की गति को दोगुना कर चुकी है। उन्होंने सदन को गिनाया कि कैसे उनकी सरकार जनहितैषी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story