वीर शहीद लांस नायक श्रीराम गिठाला की प्रतिमा का 17 अप्रैल को होगा अनावरण

सीकर, । जिले के लक्ष्मणगढ़ उपखंड के ग्राम अलखपुरा बोगन में वीर शहीद लांस नायक श्रीराम गिठाला की पावन स्मृति में उनकी प्रतिमा का अनावरण समारोह 17 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रातः 10:15 बजे प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, जबकि प्रातः 11:15 बजे से सायं 4:00 बजे तक सवामणी प्रसाद का आयोजन होगा।

समारोह में मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथियों में सीकर सांसद अमराराम, लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा तथा उप जिला प्रमुख सीकर ताराचन्द्र धायल शामिल होंगे।

इसी प्रकार विशिष्ट अतिथियों में सरपंच अलखपुरा बोगन हरिराम सेवदा, मदन सेवदा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिलीप माथुर एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पूनम सिंह उपस्थित रहेंगे।

Next Story