लॉरेंस गैंग के 2 गुर्गों को हथियार सहित किया गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

राजस्थान पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ी कार्रवाई की है। बीकानेर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो कुख्यात गुर्गों को हथियार सहित दबोच लिया है। इस सफलता के बाद शहर में होने वाली बड़ी वारदात को टाल दिया गया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 देशी पिस्टल, एक मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
अपहरण व फिरौती के मामले में चल थी तलाश
श्रवण सिंह सोढा पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी बज्जू कुख्यात हथियार तस्कर, सोढा गैंंग के नाम से गिरोह चलाता है। हाल ही में खाजूवाला में इसकी गैंग के जुड़े दो गुर्गे गिरफ्तार हुए थे और जिनसे पुलिस ने दो पिस्टल बरामद की थीं। श्रवण सिंह गुजरात राज्य के गांधीनगर थाने में अपहरण व फिरौती के मामले में भी वांछित है।वहीं दूसरा आरोपी राजेश तरड पुत्र रामेश्वर, निवासी खाजूवाला थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
