जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

X
जोधपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के दौरान शनिवार को अचानक 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पानी की कमी के चलते बच्चों की तबीयत बिगड़ी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह 9 बजे बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। करीब 11 बजे परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे 20 बच्चों की तबीयत खराब हो गई। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद भी सुधार नहीं होने पर एंबुलेंस से सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अचानक हुई इस घटना से समारोह स्थल पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
Next Story
