महावीर जैन परिषद के 20 दिवसीय महोत्सव का आगाज़12 को : भगवान ऋषभदेव जन्मकल्याणक पर आयोजित होगी जैन क्विज़

महावीर जैन परिषद के 20 दिवसीय महोत्सव का आगाज़12 को : भगवान ऋषभदेव जन्मकल्याणक पर आयोजित होगी जैन क्विज़
X


​उदयपुर हलचल| सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था 'महावीर जैन परिषद' द्वारा प्रभु ऋषभदेव जन्मकल्याणक से प्रभु महावीर जन्मकल्याणक (31 मार्च 2026) तक आयोजित होने वाले 20 दिवसीय भव्य महोत्सव का प्रथम चरण कल से शुरू होने जा रहा है। परिषद के संयोजक और सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि इस पूरे आयोजन को लेकर समाज के सभी वर्गों में भारी उत्साह है।

​कल 822 प्रतिभागी देंगे लिखित परीक्षा

​महोत्सव के प्रथम चरण का आगाज़ 12 मार्च को भगवान ऋषभदेव जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में आयोजित 'लिखित जैन क्विज़' से होगा। इस परीक्षा के लिए पूर्व में ही 822 जैन धर्मावलम्बियों ने पंजीकरण कराया है। यह प्रतियोगिता दोपहर 2:30 बजे सिख कॉलोनी स्थित बडाला क्लासेज में आयोजित की जाएगी।

​महावीर जैन प्रीमियर लीग: 13 मार्च से क्रिकेट का रोमांच

​खेलकूद गतिविधियों के तहत 13, 14 और 15 मार्च को सुखेर स्थित अर्बन स्क्वायर फुकेट टर्फ पर 'महावीर जैन प्रीमियर लीग सीजन-2' का आयोजन होगा। इसमें पुरुष वर्ग की 30 और महिला वर्ग की 13 टीमें अपना दम दिखाएंगी। लीग का समापन समारोह 15 मार्च शाम 6:30 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक होंगे।

​सेवा और समर्पण: चिकित्सालय व आश्रमों में होंगे आयोजन

​परिषद द्वारा मानवीय सेवा को भी विशेष महत्व दिया गया है:

​16 मार्च (सेवा दिवस): प्रातः 11:00 बजे महाराणा भूपाल चिकित्सालय में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए जाएंगे।

​17 मार्च (मानव सेवा): शहर के पांच प्रमुख सेवा केंद्रों—आशाधाम (मल्ला तलाई), अपना घर आश्रम (बेदला), संजीवनी दिव्यांग छात्रावास (सेक्टर 6), तारा संस्थान (सेक्टर 14) और प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय (मल्ला तलाई) में सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story