राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल: पूरक परीक्षा 2026 का बिगुल बजा, आज से भरे जा रहे हे फॉर्म; देरी की तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल: पूरक परीक्षा 2026 का बिगुल बजा, आज से भरे जा रहे हे फॉर्म; देरी की तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
X


​भीलवाड़ा हलचल। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने मार्च-मई 2026 की पूरक परीक्षाओं (Supplementary Exams) के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जो विद्यार्थी पिछले प्रयासों में सफल नहीं हो पाए थे, उनके लिए साल बचाने का यह सुनहरा मौका है। पूरक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 18 फरवरी से शुरू हो गई है।

​महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क का गणित (सावधान रहें!):

​समय सीमा का ध्यान न रखने पर विद्यार्थियों को भारी लेट फीस चुकानी पड़ सकती है। आवेदन का शेड्यूल इस प्रकार है:

​18 से 27 फरवरी तक: बिना किसी विलंब शुल्क के सामान्य आवेदन।

​28 फरवरी से 2 मार्च तक: प्रति विषय 50 रुपए विलंब शुल्क (Late Fee) के साथ।

​3 से 4 मार्च तक (अंतिम मौका): 500 रुपए का असाधारण विलंब शुल्क (Extra-ordinary Late Fee) देना होगा।

​कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता शर्तें)

​पूरक परीक्षा में बैठने के लिए विभाग ने कुछ जरूरी मानक तय किए हैं:

​स्ट्रीम-1: वर्ष 2021 या उसके बाद पंजीकृत फेल अभ्यर्थी।

​स्ट्रीम-2: वर्ष 2022 या उसके बाद पंजीकृत फेल अभ्यर्थी।

इनके अलावा पुराने अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

​कैसे करें आवेदन?

​अभ्यर्थी अपने निकटतम संदर्भ केंद्र (Reference Center) या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों और भारी जुर्माने से बचने के लिए 27 फरवरी से पहले ही फॉर्म भरना बेहतर होगा।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story