सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी आईडी से 23 लाख की ठगी, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार

डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने के मामले में रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी गिरधारी सिंह ने बताया कि एक युवक ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में युवक ने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी पर एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

रुपए देने से किया इनकार, फिर धमकियां मिलीं

बातचीत के दौरान लड़की ने प्रार्थी को अश्लील वीडियो दिखाए और खुद को उदयपुर के एक अस्पताल में कार्यरत बताकर अहमदाबाद में प्रशिक्षण के लिए जाने की बात कही। जब महिला ने प्रार्थी से पैसे की मांग की, तो प्रार्थी ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाया और वार्तालाप को अपने परिजनों को बताने की धमकी दी।

23 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए

डर और मानसिक दबाव में प्रार्थी ने करीब 9 माह में लगभग 23 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब उसने बाद में यह राशि वापस मांगी, तो आरोपी ने लौटाने से इंकार कर दिया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story